Politics

यूपी: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने यूपी चुनाव में जीत से वंचित रह गए भाजपा प्रत्याशियों को लिखा पत्र, याद दिलाई अटलजी की लिखी पंक्तियां

यूपी: यूपी चुनाव 2022 को पूर्ण बहुमत से जीतने के बाद भाजपा दोबारा सत्ता में आ गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी चुनाव में जीत से वंचित रह गए भाजपा प्रत्याशियों को पत्र लिखा है और उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की लिखी पंक्तियां याद दिलाई।

उन्होंने पत्र में लिखा कि जनता ने भाजपा को पुन: सरकार बनाने का अवसर दिया है। इस असाधारण उपलब्धि का श्रेय सभी प्रत्याशियों के तप, त्याग और परिश्रम को जाता है।उन्होंने कहा कि यह कर्तव्य पथ पर क्षणिक विराम हो सकता है विश्राम नहीं। उन्होंने विश्वास जताया है कि सभी कार्यकर्ता पूर्व की तरह निष्ठा और समर्पण से जनता की सेवा करेंगे और देश व प्रदेश की गौरव यात्रा में योगदान देने के लिए अग्रसर रहेंगे।

उन्होंने लिखा कि कुछ मतों से आप पीछे जरूर रह गए लेकिन भाजपा अपनी जीत में संपूर्णता देखती है। यह हमारे संगठन का संस्कार है। उन्होंने अटल जी की लिखी पंक्तियों याद दिलाते हुए लिखा, जनसेवा में ‘वह भी सही यह भी सही।’

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top