India

संयुक्त किसान मोर्चा: संयुक्त किसान मोर्चा 26 नवंबर को दिल्ली कूच की घोषणा, पंजाब से शामिल होंगी 1000 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां

संयुक्त किसान मोर्चा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को केंद्र के तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी। इसके बाद सबको लग रहा था कि किसान आंदोलन समाप्त हो जाएगा और दिल्ली की सीमाएं खाली हो जाएंगी। अनुमान के विपरीत अभी भी किसान अन्य मांगों को लेकर धरने पर डटे हुए हैं।

कृषि कानूनों के वापस होने के बाद अब एमएसपी पर गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर किसानों की दिल्ली कूच की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें पंजाब के किसान भी तैयारी कर रहे हैं। सूबे से 26 नवंबर को होने वाले दिल्ली कूच में 1000 से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियां कूच में शामिल होंगी।

संयुक्त किसान मोर्चा ने भी एमएसपी और अन्य मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रखने का एलान कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 नवंबर को किसान दिल्ली कूच की तैयारी में जुटे हुए हैं। पंजाब से भी हजारों किसान कूच में शामिल हो रहे हैं। पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 1000 किसान ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

कृषि कानूनों के बाद किसान अब एमएसपी की गारंटी चाहते हैं। इसके अलावा संसद में बिजली शोध बिल रद्द किए जाने की मांग किसान कर रहे हैं। किसान नेता स्वर्ण सिंह ने बताया कि प्रदूषण एक्ट से किसानों को बाहर रखते हुए अभी तक दर्ज किसानों पर मुकदमों को वापस लिया जाना चाहिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top