वाराणसी: आज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी आ रहे हैं, वाराणसी में भाजपा महानगर के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को 11:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे। वहां से वे प्रताप पैलेस परेड कोठी में भाजपा महानगर के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दो बजे सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
पार्टी पदाधिकारियों से संवाद और शाम को करौंदी स्थित अनिल कुमार गुप्ता के घर जाएंगे। इसके बाद शाम सात बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना हो जाएंगे। उपमुख्यमंत्री के आगमन की सूचना प्रशासन के पास आ गई है।