Politics

यूपी: डिप्टी सीएम का जौनपुर दौरा हुआ रद्द, केशव प्रसाद मौर्य अब करेंगे वर्चुअल लोकार्पण और बैठक

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज 114 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं के लोकार्पण करने के लिए जौनपुर दौरे पर आने वाले थे। लेकिन डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि उनका दौरा रद्द कर दिया गया है। हालांकि डिप्टी सीएम अब सवंसा गांव में लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय रमाशंकर उपाध्याय की मूर्ति का वर्चुअल अनावरण करेंगे।

डिप्टी सीएम के आगमन की तैयारी सवंसा गांव में पूरी कर ली गई थी। गांव में हाईवे के किनारे हेलीपैड बनकर तैयार था। हेलीपैड से 400 मीटर दूर लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय रमाशंकर उपाध्याय के पैतृक आवास पर उनकी मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होना था। मगर अब सारा कार्यक्रम ऑनलाइन होगा। डिप्टी सीएम को जौनपुर से गाजीपुर जाना था। हालांकि, अब दौरा रद्द कर दिया गया।

इसके पहले उपमुख्यमंत्री के हाथों विभागीय स्तर से 114 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं के लोकार्पण कराने की तैयारी थी। इसमें जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर सिटी रेलवे क्रासिंग पर बना ओवरब्रिज का उद्घाटन भी शामिल था। लेकिन, किन्हीं कारणों से इसे बाद में कराने का निर्णय लिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top