यूपी चुनाव 2022: यूपी चुनाव 2022 को देखते हुए चुनावी समर्मियां काफी तेज हो गयी है, यूपी में सियासी उठापटक का दौर जारी है। सभी पार्टियाँ रैलियां निकाल रही है अपने कामो को गिना रही है इसी क्रम में अलीगढ़ के इगलास में 23 दिसंबर को सपा और रालोद की साझा जनसभा होगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी मंच पर होंगे। टिकटों के दावेदार अपनी ताकत दिखाएंगे। आयोजन की तैयारियों में नेता जुटे हुए हैं। सपा-रालोद की जनसभा में आगरा से भी बड़ी संख्या में दोनों दलों के कार्यकर्ता जाएंगे।
आगरा में सपा एमएलसी एवं रैली के प्रभारी संजय लाठर ने रैली की तैयारियों की समीक्षा की। पदाधिकारियों और टिकट के तलबगारों को लक्ष्य सौंपा गया। आगरा के सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय दो नेता सोमवार शाम को आगरा आकर रैली की तैयारियों को परखेंगे। सपा की बैठक में हर विधानसभा क्षेत्र से भीड़ जुटाने का लक्ष्य बैठक में तय हुआ है। शहर में दक्षिण, उत्तर और छावनी की जिम्मेदारी शहर कमेटी संभालेगी। खेरागढ़, फतेहपुर सीकरी और ग्रामीण विधानसभा से रालोद भीड़ जुटाएगी। जबकि फतेहाबाद, एत्मादपुर और बाह विधानसभा की जिम्मेदारी सपा जिला इकाई को सौंपी गई है।
सपा की तरफ से छह विधानसभा सीटों पर 60 दावेदार हैं। जिन्हें क्षमता के मुताबिक शक्ति प्रदर्शन का लक्ष्य दिया है। रालोद का तीन सीटों पर दावा है। आगरा से 25 हजार लोगों को रैली में जुटाने की कोशिश होगी। बैठक में शहर अध्यक्ष चौ. वाजिद निसार, शहर उपाध्यक्ष रिजवान रईसुद्दीन प्रिंस, गौरव यादव, श्रीप्रकाश यादव, सचिन चतुर्वेदी, ममता टपलू, राम सहाय यादव, पिंकी त्यागी, डॉ. सुरेश चाहर आदि मौजूद रहे।
