India

यूपी चुनाव 2022: चुनाव आयोग से अखिलेश यादव की मांग, रैली कराने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म उपलब्ध कराने में करे मदद

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग द्वारा वर्चुअल रैली करवाने संबंधी आदेश की संभावना पर कहा कि अगर चुनाव आयोग वर्चुअल रैली कराने की बात कहेगा तो हम मांग करेंगे कि आयोग डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने में हमारी मदद करे। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के आईटी हेड जो कि मेरी फोटो लगाकर झूठ फैला रहे हैं उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। यह आदमी पैसे लेकर प्रेपोगेंडा फैला रहा है। अखिलेश ने बताया कि उसने मेरी एक फ्रांस की तस्वीर लगाई है। जिसमें मुझे एक इत्र कारोबारी के साथ दिखाया गया है। ये झूठ फैला रहा है।

उन्होंने कहा कि 2022 में सरकार बनने के बाद हम फिर से युवाओं को लैपटॉप बांटेंगे। उन्होंने शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं से कहा कि वो अपने घर वापस लौट जाएं, बूथ पर काम करें और भाजपा को हराएं। सपा की सरकार आएगी तो न्याय होगा। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने को लेकर उन्होंने कहा कि सपा सरकार में ऐसी योजनाएं चलाएंगे जिससे कि गरीब बच्चे भी अच्छी शिक्षा के लिए विदेश जा सकें।

अखिलेश यादव ने मैनपुरी सैनिक स्कूल का नाम बदलने पर कहा कि योगी आदित्यनाथ नाम बदलने वाले मुख्यमंत्री हैं। इस बार के चुनाव में जनता उन्हें बदल देगी। शहीद जनरल बिपिन रावत का सभी सम्मान करते हैं। उनके नाम पर कुछ नया करना चाहिए था पर ये लोग सिर्फ नाम ही बदल सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top