UPTET: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी टीईटी का आयोजन 23 जनवरी को ही प्रस्तावित है। कई मीडिया रिपोर्ट में यूपी टीईटी को टाले जाने का दावा किया जा रहा है, जोकि गलत है। अभी तक उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (UPBEB) द्वारा की इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।
उम्मीदवार अपनी तैयारी करते रहे। वहीं, यूपी टीईटी के प्रवेश-पत्र 12 जनवरी, 2022 तक जारी किए जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने 23 जनवरी, 2022 को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों के लिए मुफ्त बस सेवा सुविधा की घोषणा की थी। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की अनुमानित संख्या 21 लाख से अधिक है।

UPTET परीक्षा के लिए, आपको परीक्षा के दिन अपना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। UPTET प्रवेश पत्र के साथ दो पासपोर्ट आकार के फोटो और पहचान के प्रमाण के लिए अपने साथ फोटो आईडी प्रूफ के उदाहरण निम्नलिखित हैं जिन्हें उम्मीदवार ले जाने पर विचार कर सकते हैं:
वोटर कार्ड
आधार कार्ड
पैन कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस