Uttar Pradesh

वाराणसी: वाराणसी में दशाश्वमेध प्लाजा का निर्माण पूरा होने के बाद वीडीए वाराणसी में अब यूपी का सबसे बड़ा मॉल बनाने की तैयारी में….

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में तेजी से बढ़ रहे पर्यटकों की संख्या को देखते हुए अब वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ऐसी जगह विकसित करने की योजना में है, जहां लोकल उत्पादों की खरीदारी के लिए पर्यटक आसानी से पहुंच सके और एक ही जगह उन्हें पूरा बनारस दिखाई दे।वीडीए ने कहा कि रिंग रोड या बाबतपुर रोड पर जमीन अधिग्रहीत कर एक मॉल बनाने की योजना है, इसमें बनारस के सभी उत्पादों को जगह दी जाएगी। ताकि पर्यटकों को बनारस के उत्पाद बिना किसी मशक्कत के एक ही जगह सभी सामान मिल जाए।

दशाश्वमेध प्लाजा का निर्माण पूरा होने के बाद वीडीए एक मॉल बनाने की तैयारी में है, जहां बनारसी साड़ी, खिलौने, हथकरघा, हस्तशिल्प के साथ ही प्रसिद्ध खानपान की चीजें मिलेंगी। इसके साथ ही पर्यटकों को आर्टिफिशियल वाटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर राइडिंग (झूला) सहित अन्य लुभाने वाले इंडोर गेम की सुविधा मिलेगी। दुनिया को लुभाने वाले लकड़ी के खिलौनों से लेकर बनारसी साड़ियों सहित बनारस की पहचान बन चुके हर उत्पाद को एक छत के नीचे मुहैया कराने की तैयारी है। वीडीए इसके लिए रिंग रोड पर एडवेंचर सिटी विकसित करने की तैयारी में है। यहां प्रदेश का सबसे बड़ा माल बनाने के साथ ही पर्यटकों को लुभाने के लिए एडवेंचर गेम भी होगा।

इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए वीडीए रिंग रोड और बाबतपुर रोड पर जमीन अधिग्रहण के लिए सर्वे करा रहा है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो मानसून से पहले किसानों से वार्ता का क्रम शुरू हो जाएगा। इस परियोजना को शहर के बाहर विकसित करने के लिए रिंग रोड या बाबतपुर रोड पर जमीन चिन्हित की जा रही है। काशी विश्वनाथ के भव्य स्वरूप निर्माण के बाद आम दिनों में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु बनारस आ रहे हैं और विशेष अवसरों पर यह संख्या पांच से दस लाख तक पहुंच रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस माल के जरिए बनारसी उत्पादों को खरीद सकेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top