WHO ने जताई चिंता: कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन और भी ज्यादा खतरनाक होता जा रहा है। ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया में बहुत तेजी से फैलता जा रहा है। क्योंकि अब इसका संक्रमण देश में तेजी से फैल रहा है तो इसने कोरोना के संक्रमण की रफ्तार को और तेज कर दी है। यूरोप और अमेरिका में यह कहर बनकर टूट रहा है। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चिंता जताई है।
डब्ल्यूएचओके चीफ टेड्रस अधानोम घेब्रेयेसस ने दुनिया में टीकाकरण की रफ्तार कम होने पर चिंता जताते हुए इसे बढ़ाने की अपील की है। महानिदेशक टेड्रस अधनम घेब्रेयेसस ने कहा कि 194 में से 92 देशों ने अपनी कुल आबादी के 60 फीसदी ही टीकाकरण का लक्ष्य को प्राप्त किया है। 40 फीसदी टीकाकरण अब भी बाकी है।
उन्होंने सभी देशों से नए साल पर यह संकल्प लेने का आग्रह किया कि जुलाई की शुरुआत तक सभी अपने यहां 70 फीसदी टीकाकरण अभियान को पूरा करे लें, नहीं तो कोरोना महामारी खौफनाक रूप धारण कर लेगी।