Maharajganj

महराजगंज: फरेंदा में एक स्कूली छात्र कोरोना पॉजिटिव, आखिर स्कूल प्रबंधन क्यों डाल रहा बच्चों की जान जोखिम में स्कूल की लापरवाही को लेकर अभिभावकों में नाराजगी

महराजगंज: नगर पंचायत आनंद नगर के विस्तारित क्षेत्र के 1 सबसे बड़े निजी स्कूल में एक छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद अभिभावकों के बीच भले ही डर का माहौल बन गया हो लेकिन स्कूल प्रबंधन को उससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। छात्र की पॉजिटिव रिपोर्ट आ जाने के बावजूद गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर स्कूल प्रबंधन ने विद्यालय खोलकर सैकड़ों की संख्या में बच्चों के जिंदगी को जोखिम में डालने का कार्य बगैर किसी सील संकोच के कर दिया।

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर लगातार सुरक्षा की बात कही जा रही है कहा यह भी जा रहा है की तीसरी लहर बच्चों के लिए घातक साबित हो सकती है इसके बावजूद फरेंदा कस्बे में सीनियर बच्चों के स्कूल खोल दिए गए हैं। हद तो तब हो गई जब विद्यालय के 11वीं कक्षा में पढ़ रहे बायोलॉजी के छात्र की रिपोर्ट आरटी पीसीआर पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद जिले के अधिकारियों के निर्देश को ताक पर रखकर विद्यालय खोला गया l

लिस्ट यहाँ 👇 देखें… 

daily_positive_cases-2022-01-24

प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय में किसी भी प्रकार की कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। सोमवार को जब उसी विद्यालय में दो बच्चों को और कोरोना लक्षण से संक्रमित होने का संदेह पाया गयाऔर उनकी तबीयत क्लास के अंदर ही बिगड़ने लगी तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजकर उनकी जांच कराई गई। फिलहाल रिपोर्ट की जानकारी अभी नहीं हो सकी है। लेकिन स्कूल प्रबंधन के मनमाने रवैया को लेकर अभिभावकों में आक्रोश देखा जा रहा है वही कोरोना का संक्रमण पाए जाने के बाद अभिभावकों में डर पैदा हो गया है।

स्कूल प्रबंधन से इस संबंध में बात करने पर जिले के उच्च अधिकारी से परमिशन लेकर विद्यालय खोलने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया जाता है। जबकि शासन द्वारा 30 जनवरी तक विद्यालय को बंद करने का आदेश है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top