Politics

योगी सरकार: भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर मथुरा से विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को मिल रही बधाईयां

लखनऊ : प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनने के बाद सत्ता में आई भाजपा सरकार में मथुरा से विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की जो चर्चा जो की कल से शुरू हुई वह अभी भी जारी है। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर श्रीकांत शर्मा को बधाईयां भी मिलने लगी हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई के कुछ पोस्ट भी वायरल हुए हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री बनाया गया है। पार्टी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू होने के कारण स्वतंत्रदेव की जगह नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होनी है। हालांकि स्वतंत्रदेव का कार्यकाल 19 जुलाई तक है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि संगठनात्मक कार्यों को सुचारु रखने के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द हो सकती है।

श्रीकांत शर्मा को इस पद पर नियुक्त करने की खबरें वायरल होती रहीं। रायबरेली से भाजपा विधायक अदिति सिंह ने भी सोशल मीडिया पर श्रीकांत को बधाई देकर अटकलों को और हवा दे दी। वहीं, कुछ नेताओं ने श्रीकांत से फोन किया तो उन्होंने ऐसी कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top