भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने एक बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया कि चंद्रमा पर पिछले माह उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब चंद्रयान 2 और नासा का LRO की टक्कर होते बची। इसरो ने कहा कि चंद्रयान -2 ऑर्बिटर और LRO के बीच दूरी बहुत कम हो गई थी। नासा और इसरो दोनों ने इस पर नजर बनाए हुए थे।

चंद्रयान -2 को नासा के लूनर रिकोनिसेंस ऑर्बिटर से टकराने से बचाने के लिए इसके ध्रुवीय कक्षा में बदलाव किया गया था। इस तरह के जोखिम को कम करने के लिए collision avoidance manoeuvre की जरूरत होती है। दोनों एजेंसी इस बात पर सहमत हुई थी कि इसरो का ऑर्बिटर उसी राह से गुजरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *