गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है l दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
पार्टी ने देवदर से भीमाभाई चौधरी, सोमनाथ से जगमल वाला, छोटा उदयपुर से अर्जुन रथवा, बेचराजी से सागर रबारी, राजकोट ग्रामीण से वशराम सगठिया, कामरेज से राम धदुक, राजकोट दक्षिण से शिवलाल बरसिया, गरियाधारी से सुधीर वाघानी, बारदोली से राजेंद्र सोलंकी, नरोदा से ओमप्रकाश तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। गुजरात विधानसभा में 182 सदस्यों के लिए 2022 के दिसंबर में संभवतः चुनाव हो सकते हैं।
यहाँ👇👇 देखें पूरी लिस्ट…
गुजरात में पिछले विधानसभा के चुनाव में भाजपा को विधानसभा में कुल 99 सीटें मिलीं थीं। लेकिन कांग्रेस ने इस चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी। कांग्रेस को इस चुनाव में 77 सीटें मिलीं थीं।
