India

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र की बागडोर संभालने के बाद दिल्ली में शिंदे-फडणवीस ने की पीएम मोदी से मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में भारी सियासी उठापटक व शिवसेना में बगावत के बाद महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में सत्ता की बागडोर संभालने के बाद दोनों नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

इसके बाद दोनों नेता पीएम नरेंद्र मोदी से भी मिलने पहुंचे। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने भाजपा और शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के बागी गुट के बीच सत्ता साझेदारी के फार्मूले पर चर्चा की। शाह ने शुक्रवार रात ट्वीट कर कहा- ‘मुझे विश्वास है कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आप दोनों ईमानदारी से लोगों की सेवा करेंगे और महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।’

शिंदे और फडणवीस 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई से पहले दिल्ली पहुंचे हैं, ताकि मंत्रिमंडल विस्तार व महाराष्ट्र के अन्य मुद्दों पर शीर्ष नेताओं से विचार विमर्श कर सकें। शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे के गुट ने एकनाथ शिंदे और अन्य 15 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग करते हुए शीर्ष कोर्ट में याचिका दायर की है। सीएम शिंदे ने कहा है कि हमें न्यायपालिका में भरोसा है।

महाराष्ट्र में भारी सियासी उठापटक व शिवसेना में बगावत के बाद शिंदे और फडणवीस ने 30 जून को राज्य में सत्ता की बागडोर संभाली थी। इसके पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। महाराष्ट्र के दोनों नेताओं ने शुक्रवार रात गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top