अखिलेश यादव जन्मदिन: आज उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री रह चुके अखिलेश यादव अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। समाजवादी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ताओं के साथ अन्य दल के नेता भी उनको बधाइयां दे रहे हैं।
आपको बता दे कि अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई गाँव में समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी के यहाँ हुआ। अखिलेश यादव घर वालों के बीच टीपू और युवा समाजवादियों के बीच ‘भैया’ नाम से पहचाने जाने जाते है l
वे लगातार तीन बार सांसद भी रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश ने 2012 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व किया। उनकी पार्टी को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद, 15 मार्च 2012 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। अखिलेश यादव 38 वर्ष की उम्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए थे। यह रिकार्ड आज भी कायम है। उनसे पहले 39 वर्ष की उम्र में मायावती प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी थीं।
अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सांसद का चुनाव लडी हैं पर 2019 में हार गई हैं। 2022 विधान सभा चुनाव में करहल सीट से मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रो.सत्यपाल सिंह बघेल को हराकर पहली बार विधायक बने और आजमगढ़ लोकसभा सदस्य से इस्तीफा दे दिया।
अखिलेश फुटबॉल प्रेमी हैं और अमेरिकन रॉक बैंड मैटालिका के लिए क्रेजी थे। इनका विवाह डिम्पल यादव के साथ 24 नवंबर 1999 को हुआ था। जब अखिलेश यादव व डिंपल यादव की शादी हुई तो डिंपल 21 साल और अखिलेश 25 साल के थे। डिंपल और अखिलेश के तीन बच्चे अदिति, अर्जुन और टीना हैं। इनमें अर्जुन और टीना जुड़वा हैं।
