India

आंध्र प्रदेश: पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश दौरे पर जाएंगे, स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती पर समारोह का करेंगे शुभारंभ

आंध्र प्रदेश: सोमवार यानी 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्रप्रदेश के दौरे पर जाएंगे, आंध्र प्रदेश के भीमावरम मे वह महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की सालभर चलने वाली 125वीं जयंती समारोह का शुभारंभ करेंगे। उनके दौरे को देखते हुए भीमावरम और गन्नावरम में 3000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

भीमावरम में शनिवार से हो रही भारी बारिश के चलते पीएम के दौरे के लिए इंतजामों में बाधा पहुंची है। बारिश के चलते पेडामिरम में पीएम की जनसभा स्थल पर कीचड़ हो गया है। पीएम के कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी और विशेष मुख्य सचिव (पर्यटन और संस्कृति) रजत भार्गव ने रविवार को तैयारियों की समीक्षा की।

पीएम सोमवार को सुबह 10:10 बजे हैदराबाद से विशेष विमान से गन्नावरम स्थित विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां उनका स्वागत राज्यपाल बिस्व भूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी करेंगे।

यहां से पीएम हेलिकॉप्टर से भीमावरम के लिए रवाना होगा और सुबह 11 बजे महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वह राजू की 125वीं जयंती पर एक जनसभा को संबोधित करेेंगे। दोपहर करीब 1:05 बजे वह यहां से विजयवाड़ा एयरपोर्ट लौटेंगे और वहां से अहमदाबाद जाएंगे।

आपको बता दे कि 4 जुलाई 1897 को जन्मे अल्लूरी सीताराम राजू को पूर्वी घाट क्षेत्र में आदिवासी समुदायों के हितों की रक्षा व अग्रेजों के खिलाफ लड़ाी के लिए याद किया जाता है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top