India

अटारी-वाघा बॉर्डर: अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान से भारत पहुंचा सिख तीर्थयात्रियों का दल, 25 दिन में कई स्थानों पर करेंगे भ्रमण

अटारी-वाघा बॉर्डर: अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान से सिख तीर्थयात्रियों का एक दल भारत आया है जो यहां स्वर्ण मंदिर और हेमकुंड साहिब समेत कई श्रद्धा स्थलों की यात्रा करेगा। खबरों के अनुसार उनकी यह यात्रा 25 दिन की है।

जानकारी के अनुसार अटारी-वाघा बॉर्डर पहुंचे सिख समुदाय के ये लोग पाकिस्तान के पेशावर और अन्य हिस्सों से हैं। प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण पाल ने बताया कि इस दल में 48 सिख हैं। ये दिल्ली और उत्तराखंड के कई स्थानों पर भ्रमण करेंगे और 25 दिन बाद लौट जाएंगें।

दल के एक सदस्य ने बताया कि सबसे पहले हम अमृतसर में स्वर्ण मंदिर जाएंगे। इसके बाद दिल्ली और फिर उत्तराखंड। हमे 25 दिन का वीजा मिला है। इस दौरान हम हेमकुंड साबिह भी जाएंगे। वाघा बॉर्डर भारत और पाकिस्तान को अलग करने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा है। यह सीमा इतिहास और प्रतिदिन होने वाले शानदार सैन्य समारोह की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, जो पर्यटकों की एक बड़ी संख्या को आकर्षित करती है।

Most Popular

To Top