Uttar Pradesh

वाराणसी: प्रधानमंत्री के दौरे से पहले वाराणसी पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, अफसरों संग तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आयेंगे। पीएम मोदी के सात जुलाई को दौरे से पूर्व रविवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान रविवार सुबह वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट से सुबह 9:47 बजे मुख्य सचिव और डीजीपी टर्मिनल भवन से बाहर निकले। दोनों आला अधिकारी एक साथ सड़क मार्ग से करखियावं औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे और अमूल प्लांट का निरीक्षण किया। शाहंशाहपुर के कृषि एवं पशुधन क्षेत्र में भ्रमण किया।

इसके बाद अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज परिसर पहुंचे और अक्षयपात्र किचन का जायजा लिया। परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने और एलटी कॉलेज के निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव और डीजीपी सर्किट हाउस पहुंचे।  डीएम, मंडलायुक्त, नगय आयुक्त व अन्य सभी अफसरों संग तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।

नमो घाट और गंगा में बन रहे फ्लोटिंग बाथ जेटी का भी निरीक्षण किया। नमो घाट पर निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारी नाव पर बैठकर विश्वनाथ धाम पहुंचे। धाम में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सावन महीने के लिए होने वाली तैयारियों का भी जायजा लिया। सर्किट हाउस में अधिकारियों संग बैठक कर पीएम के कार्यक्रम की तैयारी, सावन मेला, सुरक्षा व्यवस्था, केबल कार निर्माण की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अब तक के तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी करीब 1800 करोड़ रुपये की 45 परियोजनाओं की सौगात काशीवासियों को देंगे। पीएम 1220 करोड़ रुपये की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और 591 करोड़ रुपये की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top