सन्दीप मिश्रा
रायबरेली।भारतीय जनता पार्टी “बूथ विजय अभियान कार्यक्रम” के अंतर्गत रायबरेली शहर के बालापुर सेक्टर में सदस्यों के घर घर जाकर बूथ सत्यापन का कार्य किया गया। बूथ सत्यापन अधिकारी एवं भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट ने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसका सदस्य मात्र होने पर ही कार्यकर्ता गर्व महसूस करते हैं, उन्होंने कहा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में बूथ को मजबूत करने में युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं और सदस्यों एवं पदाधिकारियों का उत्साह देखकर यह तय हो गया है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के बाद पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने बालापुर सेक्टर के बूथ पदाधिकारियों का चयन करते हुए अंतिम नाम घोषित किए। कार्यक्रम के दौरान सेक्टर प्रभारी भाजपा जिला मंत्री संतोष गुप्ता, प्रखर चौरसिया, सोनू सिंह, शशिकांत शुक्ला, सेक्टर प्रभारी पदम श्रीवास्तव, दिगेंद्र सिंह सहित समस्त सेक्टर बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
