Elections news

रामपुर लोकसभा उपचुनाव: आजम खान के गढ़ रामपुर में भाजपा की बड़ी जीत, भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी ने 42 हजार मतों से जीत हासिल की

रामपुर लोकसभा उपचुनाव: उत्तर प्रदेश की रामपुर, आजमगढ़ और पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट तथा सात विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से शुरू हो गई थी।

उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम आ गया है, यहां बीजेपी उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी ने 42,192 वोटों से सपा उम्मीदवार असीम रजा को हराया हैl रामपुर सीट सपा नेता आजम खान का गढ़ मानी जाती है, 2019 में रामपुर लोकसभा सीट पर आजम खान ही चुनाव जीते थे l

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मादंड ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंप दिया है। जीत हासिल करने के बाद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि रामपुर की जनता ने विकास पर विश्वास जताया है।

रामपुर में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। घनश्याम लोधी ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 42 हजार वोटों से हरा दिया है। जीत के बाद घनश्याम लोधी ने कहा कि विकास के लिए काम करेंगे। जनता ने सेवक चुना है, जनता के लिए काम करूंगा। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने काम किया।

Most Popular

To Top