भाजपा की बैठक: बीते मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देर रात तक चली उच्च स्तरीय बैठक में गोवा में प्रमोद सावंत और मणिपुर में एन बीरेन सिंह फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। इन दोनों नेताओं को फिर से सरकार की जिम्मेदारी देने पर सहमति बनी। होली के तत्काल बाद होने वाली विधायक दल की बैठक में इस आशय की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
भाजपा की कई दौर की बैठक के बाद देर रात पीएम ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ चार घंटे की मैराथन बैठक की थी। सूत्रों का कहना है कि अगर अंतिम समय में बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो गोवा और मणिपुर में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी पार्टी पुराने चेहरे पर ही दांव लगाएगी।
बता दे गोवा में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। हालांकि 40 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी 20 सीट हासिल कर बहुमत से महज एक कदम दूर रह गई। पार्टी को कुछ निर्दलीय विधायकों और एक क्षेत्रीय दल का समर्थन हासिल है। सूत्रों
मणिपुर में भाजपा को अपने दम पर बहुमत हासिल करने का पहली बार मौका मिला। राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी ने 32 सीटें हासिल की। इस जीत में सीएम एन बीरेन सिंह की बड़ी भूमिका थी। इसीलिए पार्टी नेतृत्व ने उन पर फिर से भरोसा जताया है।