Uttar Pradesh

BREAKING NEWS: क्रेजी ब्रेड फैक्टरी में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों व चार जेसीबी की मदद से आग पर पाया काबू

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले शनिवार की सुबह बड़ी घटना हो गयी। यहां जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह करीब 05:00 बजे गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर 13 स्थित क्रेजी ब्रेड फैक्टरी में आग लगने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

इस दौरान फैक्टरी में मौजूद सैकड़ों मजदूर आग में फंस गए। फैक्टरी के अंदर फंसे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग के डर से दो मजदूरों ने छत से छलांग लगा दी। जिससे एक को मामूली चोट लगी तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पुलिसकर्मियों ने सीढ़ी लगाकर अंदर फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाला। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

घटना की सूचना पर एसएसपी डॉ. विपिन टाडा, एसपी नाथ मनोज कुमार अवस्थी, प्रभारी निरीक्षक गीडा विनय कुमार सरोज, चौकी इंचार्ज पिपरौली विवेक रंजन एवं सहजनवां थाने की फोर्स, खजनी थाने की फोर्स, फायर ब्रिगेड के आला अधिकारी, सीएफओ गोरखपुर डीके सिंह, प्रभारी फायर ब्रिगेड गोरखपुर रणजीत सिंह, प्रभारी गीडा अमरचंद सरोज मौके पर मौजूद रहे। वहीं फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां व चार जेसीबी की मदद से आग पर काबू पाया गया।

थाना प्रभारी गीडा विनय कुमार सरोज ने बताया कि आग जिस फैक्टरी में लगी थी वहां सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को गीडा के अन्य फैक्टरियों से आग बुझाने के लिए पानी लेना पड़ा। क्रेजी फैक्टरी के अंदर पर्याप्त पानी के संसाधन नहीं थे। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा अधिकृत रूप से टीन शेड डालकर कूड़ा कबाड़ा रखा गया था। फैक्ट्री की बाउंड्री तोड़ने के उपरांत काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top