India

BREAKING NEWS: आनंद महिंद्रा ने निभाया वादा, गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल को गिफ्ट की स्पेशल कस्टमाइज एसयूवी-700

आनंद महिंद्रा: महिंद्रा एंड महिंद्रा के आनंद महिंद्रा ने टोक्यो ओलिंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले पानीपत के नीरज चोपड़ा और सोनीपत के सुमित अंतिल से किया अपना वादा पूरा कर लिया है। आनंद महिंद्रा की तरफ से महिंद्रा की नई एसयूवी 700 कार दोनों खिलाड़ियों के घर पहुंचा दी गई है। नीरज चोपड़ा ने आनंद महिंद्रा का धन्यवाद किया है।

नीरज के गोल्ड मेडल जीतने के बाद केंद्र और हरियाणा की सरकार ने उन्हें इनाम देने की घोषणा की थी। जिसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से भी उन्हें एसयूवी गिफ्ट करने की बात कही गई थी। अब यह एसयूवी 700 को नीरज चोपड़ा के खंड़रा गांव स्थित घर पहुंचा दी गई है। टोक्यो में तिरंगा लहराने वाले नीरज चोपड़ा ने कहा कि , ‘नई कार के लिए धन्यवाद आनंद महिंद्रा जी!

खास बात यह है कि इस गाड़ी का नंबर भी स्पेशल है। नीरज को 8758 नंबर दिया गया है है। क्योंकि टोक्यो ओलिंपिक में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर दूर जेवलिन फेंका था। इसी कारण गाड़ी का नंबर भी यही रजिस्टर्ड करवाया गया है। नीरज चोपड़ा को जो कार दी गई है, वह ब्लैक कलर की है। उस पर बेस्ट थ्रो (87.58) लिखा हुआ है। इसके साथ नीरज का थ्रोइंग पोज भी बना हुआ है। स्पेशल कस्टमाइजेशन की गई है।

वहीं, सुमित अंतिल को गिफ्ट की गई गाड़ी के लिए अभी नंबर नहीं रजिस्टर्ड करवाया गया है। सुमित अंतिल की गाड़ी पर भी उनका बेस्ट थ्रो (68.55) थ्रोइंग पोज के साथ कस्टमाइज किया गया है। सुमित अंतिल सोनीपत के रहने वाले हैं। टोक्यो में जेवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने पुरुषों (एफ 64 वर्ग) के फाइनल मुकाबले में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने गाड़ी के लिए आनंद महिंद्रा का धन्यवाद किया है। गौरतलब है कि सुमित का थ्रो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top