भाजपा नेता हरिकेश कुमार बब्बन शुक्ला की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि
—————————————————————————–
✍️विकास शुक्ला
अयोध्या
अमानीगंज-अयोध्या: विकासखंड अमानीगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बकौली में स्थित एकता ट्रेडर्स विमलेश शुक्ला की दुकान पर पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई इस श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिला संगठन महामंत्री राधेश्याम त्यागी ,भाजपा मंडल महामंत्री अमानीगंज सर्वेश तिवारी,विद्यार्थी परिषद के प्रदेशीय नेता शुभम तिवारी, भाजपा नेता सुधीर गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता गंगादीन रावत, हलीम हाफिज, राजकुमार रावत ,शिव मूरत पांडे, राहुल चौरसिया, दिलीप सिंह, अभय सिंह ,चंद्र प्रकाश अवस्थी ,विमलेश शुक्ला, विष्णु सिंह, भुल्लन जायसवाल, अध्यापक दुर्गेश शुक्ला आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा का कुशल संचालन भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अनुसूचित जाति पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रधान पड़किया सियाराम रावत ने किया।
