Politics

BREAKING NEWS: यूपी के लिए सबसे बड़ी टीम, भाजपा ने की चुनावी टीम के जरिये जातीय समीकरण साधने की बनाई नीति

राजनीति : भाजपा ने चुनावी टीम के जरिये भी जातीय समीकरण साधने की नीति बनाई है। इसमे कई टीम बनाई हैं इस नई टीम के मुखिया प्रधान ओबीसी हैं। जबकि सह प्रभारियों में जाट, यादव, दलित, राजपूत, भूमिहार और ब्राह्मण बिरादरी को जगह दी गई है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन में जाट बिरादरी की मुखर भूमिका के कारण इसी बिरादरी के कैप्टन अभिमन्यु को सह प्रभारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त यादव बिरादरी से शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी हैं। भूमिहार बिरादरी से विवेक ठाकुर, सरोज पांडेय ब्राह्मण, दलित अर्जुन राम मेघवाल दलित, अनुराग ठाकुर राजपूत बिरादरी से हैं। वहीं सह प्रभारी शोभा करंदलाजे वोक्कालिगा बिरादरी से हैं।

उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में भी सहप्रभारी
उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी की मदद के लिए पश्चिम बंगाल की सांसद लॉकेट चटर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है। मणिपुर में प्रतिमा भौमिक और असम सरकार में मंत्री अशोक सिंह को सहप्रभारी बनाया गया है। पंजाब में गजेंद्र सिंह शेखावत को चुनाव प्रभारी और हरदीप सिंह पुरी, मीनाक्षी लेखी व विनोद चावड़ा को सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं गोवा में दर्शन जर्दोश व जी किशन रेड्डी को सह प्रभारी बनाया गया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, अन्नपूर्णा देवी, सांसद सरोज पांडे, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर सह प्रभारी बनाए गए। सांसद संजय भाटिया को पश्चिम, बिहार के विधायक संजीव चौरसिया को बृज, राष्ट्रीय सचिव वाई सत्या को अवध, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता को कानपुर, राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन को गोरखपुर व राज्य के सह प्रभारी सुनील ओझा को काशी क्षेत्र का संगठन प्रभारी बनाया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top