एडीआर रिपोर्ट: 2019 में सात राष्ट्रीय पार्टियों को 4,758 करोड रुपए की आय हुई। इसमें अकेले भाजपा की आय 3,623 करोड रुपए यानी 76% रही। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की नई रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि राजनीतिक दलों ने 3,429 करोड रुपए के इलेक्टोरल बांड भुनाए, यह उनकी आय का प्रमुख स्रोत बने।
सालभर में राजनीतिक दलों ने 3,429 करोड रुपए के इलेक्टोरल बांड भुनाए। इसमें से 87.29% चार प्रमुख दलों भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और एनसीपी द्वारा भुनाए गए। भाजपा ने सालभर में 3,623 हजार करोड़ की आय दर्शाई लेकिन इसमें से 1,651 करोड रुपए ही खर्च किए।
कांग्रेस को 682 करोड की आय हुई और उसने 998 करोड खर्च किए। उसका खर्च आय से करीब 46% अधिक था। तृणमूल ने 143 करोड रुपए की आय दर्शाई और 107 करोड रुपए खर्च किए। सात दलों में भाजपा, कांग्रेस, भाकपा, माकपा, एनसीपी, बसपा और तृणमूल शामिल हैं।
