Breaking News

BREAKING NEWS: देश में राष्ट्रीय महिला आयोग के पास आई महिलाओं से अपराध की शिकायतों में 46 प्रतिशत का हुआ इजाफा, जाने आधे मामले अकेले इस राज्य से…

चिंताजनक : हमे महिलाओ से जुड़े हर दिन की ना कोई अपराध सुनने व देखने को मिलता है, जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय महिला आयोग के पास आई महिलाओं से अपराध की शिकायतों में 46 प्रतिशत इजाफा हुआ है। इनमें से आधे मामले अकेले यूपी के हैं। 2021 के पहले 8 महीनों में आयोग में 19,953 शिकायतें आई जबकि पिछले वर्ष इसी समय में 13,618 मामले दर्ज हुए थे। अकेले जुलाई में 3,248 शिकायतें दर्ज हुई जो 2015 के बाद सर्वाधिक है।

राज्यों के लिहाज से यूपी न केवल सबसे ऊपर रहा, बल्कि दूसरे स्थान पर रहे दिल्ली के मुकाबले यूपी से करीब 5 गुना ज्यादा शिकायतें सामने आई। 1,022 मामले दुष्कर्म व दुष्कर्म के प्रयास के दर्ज हुए

आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, शिकायतें इसलिए भी बढ़ी क्योंकि आयोग ने नियमित जागरूकता अभियान आयोजित किए। हर समय उपयोग में आने वालों वाली हेल्पलाइन भी जारी की है। यह महिलाओं को सदैव सहयोग प्रदान करती है यहां से वे शिकायतें भी दर्ज करवा सकती हैं।

महिला आयोग के जागरूकता अभियान से भी शिकायतें बढ़ी हैं। -रेखा शर्मा, अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग

जीवन और सम्मान      7,836
घरेलू हिंसा                4,289
दहेज शोषण              2,923
साइबर अपराध          585

उत्तर प्रदेश में दिल्ली से पांच गुना मामले

उत्तर प्रदेश   10,084
दिल्ली          2,147
हरियाणा      995
महाराष्ट्र       974

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top