Politics

BREAKING NEWS: केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी की मांग को लेकर मौन व्रत के बाद अब धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी

लखीमपुर खीरी हिंसा: लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड के बाद घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है।लखीमपुर खीरी में बीते दिनों हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार सरकार पर हमलावर हैं। वो लगातार गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग को जारी रखते हुए सोमवार को प्रियंका गांधी ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर भी मौन किया। जहां पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक प्रियंका गाँधी ने पार्टी कार्यालय पर सुबह 10 बजे से 1 बजे तक मौन रखकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त किया जाए जिससे कि मामले में निष्पक्ष जांच हो सके। इस मुद्दे पर वह हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं।

पार्टी प्रवक्ता अशोक सिंह के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने मौन व्रत रखा और मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस की मांग है कि पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने के लिए मंत्री इस्तीफा दें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top