India

BREAKING NEWS: आज किसानों के लिए खुशी का दिन, पीएम आज करेंगे सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का लोकार्पण, नौ जिलों के 29 लाख किसानों को होगा लाभ

यूपी:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की इस सबसे बड़ी परियोजना का लोकार्पण आज करेंगे। 1978 से शुरू हुई सरयू नहर परियोजना पूरी हो गई है। बार-बार नाम बदले जाने के बाद सरयू नहर परियोजना आखिर 43 साल बाद शनिवार को साकार हो रही है, अब पीएम नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे।

गोंडा सहित नौ जिलों के किसानों के लिए यह परियोजना एक वरदान साबित होगी। जिले में 808 किलोमीटर लंबी इस नहर योजना से किसानों को मंहगी सिंचाई की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। गोंडा जिले में यह सरयू नहर बहराइच से होकर प्रवेश करेगी। एक-दो गैप को छोड़कर परियोजना का कार्य लगभग पूरा है। अब शनिवार को पीएम मोदी इस सौगात को देश को समर्पित करेंगे।
शनिवार का दिन किसानों के लिए खुशी का दिन है। अधिकारियों की सूझबूझ व मेहनत का परिणाम है कि बीते चार सालों में नहर का निर्माण पूरा हो गया है। समय-समय पर सिल्ट की सफाई होती रहेगी। नहरों की पटरियों को दुरस्त रखने, गुलाबा को ठीक रखने की जिम्मेदारी अधिकारी निरीक्षण कर देखते रहेंगे।

सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना एक नजर में…
– अर्जित भूमि- 25021.936  हेक्टेयर
– नहरों का निर्माण- 6623.44 किमी
– लाभान्वित गांवों की संख्या- 6227
– लाभान्वित किसानों की संख्या- 29 लाख
– सिंचाई क्षमता- 14 लाख हेक्टेयर
– सरयू लिंक नहर- 47.135 किमी
– सरयू मुख्य नहर- 63.15 किमी
– राप्ती लिंक नहर- 21.40 किमी
– राप्ती मुख्य नहर- 125.68 किमी

नहर शाखाएं…
इमामगंज शाखा- 58.60 किमी
गोंडा शाखा- 120.60  किमी
तरबगंज शाखा- 89.60 किमी
इटियाथोक शाखा- 54.40 किमी
मनकापुर शाखा- 30.00 किमी
टिकरी शाखा- 55.88 किमी
बस्ती शाखा- 160.10 किमी
खलीलाबाद शाखा- 76 किमी
बांसी शाखा- 69.25 किमी
कैंपियरगंज शाखा- 62.10 किमी

चार पंप नहरें…
अयोध्या पंप नहर – 5 किमी
उतरौला पंप नहर -58.300 किमी
गोला पंप नहर- 27.200 किमी
डुमरियागंज पंप नहर- 67.665 किमी

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top