उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स की वार्षिक आम बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश देश की आबादी का सबसे बड़ा राज्य है। प्रदेश में लगभग 25 करोड़ आबादी निवास करती है।
प्रदेश का विकास आजादी के बाद जिस तेजी से आगे बढ़ना चाहिए था। कमोबेश कहीं न कहीं उसका अभाव दिखाई दिया। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी राष्ट्रव्यापी और विश्वव्यापी सोच ने बदलते हुए भारत की नई तस्वीर प्रस्तुत की। बदलते हुए नए भारत और नए उत्तर प्रदेश को भी देश और प्रदेशवासियों ने महसूस किया है।