कोरोना अपडेट: भारत में कोविड-19 के मामलों में तेजी से गिरावट हो रही है, और देश स्कूल, कॉलेज आदि प्रतिष्ठानों को खोलने की तैयारी में है, ऐसे में कुछ देशों में चीन, अमेरिका, यूरोप और एशिया के कई देशों में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर इजाफा देखा गया है।
भारत में कोविड-19 के नए मामले भी कम हो रहे हैं, वहीं सक्रिय यानी एक्टिव मामलों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। आज 19 मार्च 2022 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,075 मामले सामने आए। देश में अब सक्रिय मामलों की दर 0.06 प्रतिशत रह गई है। जबकि रिकवरी दर 98.73 फीसदी पर पहुंच चुकी है।
पिछले 24 घंटे में 12 लोगों की जान गई है जबकि 3,383 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। वहीं दैनिक सक्रिय मामलों की दर 0.56 फीसदी रही। अब तक 78.2 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते 24 घंटों में 3,70,514 जांच की गई।