Health

देश में कोरोना अपडेट: एक दिन पहले मिले संक्रमितों से आज 14 ज्यादा केस, 24 घंटे में मिले 2841 नए केस, नौ लोगों ने तोड़ा दम

देश में कोरोना: देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। भारत में कोविड-19 के मामलों में कभी तेजी से गिरावट हो रही है तो कभी मामले बढ़ जा रहे है। भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में घट-बढ़ जारी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में देश में 2841 नए संक्रमित मिले हैं। ये एक दिन पहले मिले संक्रमितों से 14 ज्यादा हैं। इस दौरान 9 और लोगों ने महामारी के आगे हार मान ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार आंकड़ों के अनुसार देश में अभी सक्रिय केस 18,604 है। गुरुवार को 2827 नए मरीज मिले थे, जबकि शुक्रवार को 2841 नए केस मिले।

सक्रिय केस में कल की तुलना में 463 की कमी आई है। बीते 24 घंटे में 3294 लोग कोरोना से उबर गए। इसके साथ ही देश में अब तक 4,25,73,460 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,24,190 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण जारी है। बीते 24 घंटे में 14 लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए। अब तक कुल 199 करोड़ कुल खुराक दी जा चुकी है। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि देश में कोरोना के नए मामलों में से 40 फीसदी मामले राजधानी दिल्ली से मिल रहे हैं।

Most Popular

To Top