Health

कोरोना वैक्सीनेशन: कोरोना वैक्सीनेशन मे पीएम मोदी के जन्मदिन पर टूटे दुनिया भर के रिकॉर्ड, जानें कौन सा राज्य रहा टॉप पर

कोरोना वैक्सीनेशन: अभी तक पूरी दुनिया में एक दिन के अंदर इतने वैक्सीनेशन नहीं किए गए थे जितने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार को हुआ l दरअसल देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार कोरोना वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। यह अभियान इतने जोर-शोर से चला कि दुनिया भर के रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। देशभर में वैक्सीनेशन की संख्या दो करोड़ के पार चली गई। अभी तक पूरी दुनिया में एक दिन के अंदर इतने वैक्सीनेशन नहीं किए गए थे लेकिन भारत ने इस उपलब्धि को हासिल कर लिया है।

इस वैक्सीनेशन के बीच राज्यों में भी अच्छी प्रतियोगिता देखी गई। अभी तक टीकाकरण में सबसे आगे चल रहे उत्तर प्रदेश को पछाड़ते हुए कर्नाटक में सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

शुक्रवार को हुए टीकाकरण में कर्नाटक टॉप पर रहा। यहां एक दिन में 26.92 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।  कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने राज्य में हुए रिकॉर्ड वैक्सीनेशन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मैं ऐतिहासिक वैक्सीनेशन अभियान को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों व स्टाफ के लोगों का अभिभवादन करता हूं। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि राज्य नवंबर के अंत तक वैक्सीनेशन अभियान को पूरा कर लेगा।

जानें किन राज्यों में शुक्रवार को कितना हुआ वैक्सीनेशन

राज्य                    एक दिन में वैक्सीनेशन
कर्नाटक                 26.92 लाख
मध्य प्रदेश              26.91 लाख
बिहार                    26.62 लाख
यूपी                       24.86 लाख
असम                    7.09 लाख
प. बंगाल                3.97 लाख
हरियाणा                3.73 लाख
दिल्ली                   1.52 लाख
जम्मू कश्मीर          1.15 लाख
राजस्थान               13.18 लाख
पंजाब                    2.02 लाख
केरल                    3.89 लाख
हिमाचल प्रदेश        62,585 हजार
गोवा                     16,419 हजार
तमिलनाडु              2.52 हजार

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top