बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आने वाली फिल्म सर्कस के एक गाने में फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस’ के अपने किरदार ‘मीनम्मा’ में नजर आयेंगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका है। फिल्म वर्ष 2022 में प्रदर्शित होगी।
इतना ही नहीं फिल्म में दीपिका का कैमियो रोल भी है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म सर्कस विलियम शेक्सपियर के नाटक, ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर-दीपिका के अलावा वरुण शर्मा, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
