सुप्रीम कोर्ट: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से मास्क पहनने की अपील की। केजरीवाल ने कहा कि कोविड-19 मामलों का बढ़ना चिंता की बात है, लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बहुत कम लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। मास्क पहनना बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आप मास्क पहनना जारी रखेंगे, तो लॉकडाउन नहीं लगेगा। फिलहाल लॉकडाउन लागू करने की कोई योजना नहीं है।
दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेज वृद्धि के बीच सुप्रीम कोर्ट में भी संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। कोर्ट में चार न्यायाधीश और लगभग पांच फीसदी कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। शीर्ष अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि शीर्ष कोर्ट के 32 न्यायाधीशों में से कम से कम चार न्यायाधीश और लगभग 3,000 कर्मचारियों में से 150 वर्तमान में वायरस से संक्रमित हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया कल यानी सोमवार को कोरेाना स्थिति पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे।