दिल्ली: अब रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग और भयानक होती जा रही है। यूक्रेन और रूस के बीच में बीते चार दिनों से जंग जारी है। इसी बीच वहां कई भारतीय फंसे हुए हैं। इनमें कुछ स्वदेश लौट आए हैं और भारतीयों की बड़ी संख्या अभी भी अपने देश वापस लौटने के इंतजार में है। इसको लेकर केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
सोमवार को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा के लिए गुरुद्वारा बंगला साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब के ‘श्री अखंड पाठ साहिब’ के पाठ का आयोजन किया। इस दौरान डीएसजीएमसी के उपाध्यक्ष आत्मा सिंह लुबाना ने बताया कि कमेटी की तरफ से अरदास की गई है कि यूक्रेन संकट जल्द से जल्द से समाप्त हो जाए। रूसी हमलों में यूक्रेन के 352 आम नागरिकों की मौत हुई है। इसमें 14 बच्चे भी शामिल हैं।
यूक्रेन के पास की सीमाएं खोली जानी चाहिए। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे नागरिकों को वहां कोई समस्या न हो और उन्हें जल्द ही भारत लाया जाना चाहिए।उधर, यूक्रेन ने रूस को पिछले चार दिनों से कीव के बाहर रोक कर रखा है। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, अगले 24 घंटे यूक्रेन के लिए सबसे कठिन होने वाले हैं। वहीं जी 7 नेताओं ने यूक्रेन के विदेश मंत्री से बात की। उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ लड़ाई में सभी देश यूक्रेन का समर्थन जारी रखेंगे।