Politics

पश्चिम बंगाल मे चुनाव: प्रियंका टिबरेवाल ममता के खिलाफ कल करेंगी नामांकन, बोलीं- मैं बंगाल के लोगों के न्याय के लिए लड़ रहीं

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर चुनाव प्रचार तेज हो गया है। पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टक्कर देने के लिए भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल मैदान में उतरी हैं, भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को उपचुनाव होना है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पहले ही नामांकन कर चुकी हैं। उनके सामने भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवार सोमवार को अपना नामांकन दर्ज करवाएंगी। रविवार से उन्होंने भी अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। नामांकन कराने से पहले प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों को भी जीने का हक है। उनसे यह हक ममता बनर्जी की पार्टी ने छीन लिया है। मैं इन बंगाल के लोगों के लिए ही लड़ रही हूं। आगे कहा कि मैं भवानीपुर के लिए सोमवार को नामांकन करूंगी।

भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी नंदीग्राम ये यह सोच कर लड़ी थीं कि जीत जाएंगी, लेकिन वो हार गईं। राजनीति में कुछ भी हो सकता है। आगे कहा कि प्रियंका टिबरेवाल चुनाव बाद हुई हिंसा के खिलाफ लड़ रही हैं, वह न्याय के लिए लड़ रही हैं।

दीवारों पर कमल बना शुरू किया अभियान
प्रियंका टिबरेवाल ने रविवार को दीवारों पर भाजपा का चुनाव चिह्न कमल बनाकर अपना चुनाव अभियान शुरू किया, उन्होंने भवानीपुर विधानसभा सीट पर दीवार पर पेटिंग की। इस दौरान उनके साथ बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष भी रहे।

ये भी पढे…. 👇

https://erranewsindia.com/breaking-news-bjp-candidate-will-campaign-from-today/

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top