फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को आज अदालत ने दोषी पाते हुए उन्हें एक साल के लिए घर में नजरबंद रहने की सजा सुनाई है। सरकोजी पर दोबारा चुनाव लड़ने के लिए खर्च की जानी वाली अधिकतम वैध धनराशि 2.75 करोड़ डॉलर से लगभग दोगुना धन खर्च करने आरोप है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 2012 में दोबारा चुनाव लड़ने की नाकाम कोशिश के लिए गैरकानूनी वित्त पोषण का बृहस्पतिवार को दोषी पाया गया और उन्हें एक साल के लिए घर में नजरबंद रहने की सजा सुनाई गई।
