Maharajganj

महाराजगंज: नाबालिग लड़की को भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को घुघली पुलिस ने किया गिरफ्तार।


महाराजगंज, 28 मई 2025: पुलिस अधीक्षक कार्यालय, महाराजगंज के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना घुघली की पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त सलीम, पुत्र इस्माइल, निवासी बांसपार मिश्र, थाना घुघली, जनपद महाराजगंज (उम्र करीब 23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के संबंध में थाना घुघली पर मुकदमा संख्या 168/2025, धारा 137(2), 64(1), 87 BNS और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। अभियुक्त को 27 मई 2025 को रात करीब 9:40 बजे कटैया चौराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top