Maharajganj

महराजगंज: क्षतिग्रस्त पुलिया दुर्घटना को दे रही दावत ।

मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिंदुरिया
महराजगंज: विकास खण्ड मिठौरा अन्ततर्गत ग्राम पंचायत रामपुरमीर से होते हुए कुइयां कंचनपुर को जाने वाली सड़क पर बड़हरामीर के समीप स्थित पोखरे के पास बनी पुलिया वर्तमान में दुर्घटना को खुली दावत दे रही है । इस पुलिया के उत्तर से नहर का पानी जब बहते हुए पोखरे में आता है तो उससे मिट्टी कट जाती है । इसकी वजह से पुलिया के पाइप के ऊपर की मिट्टी कट जाने से सड़क के किनारे गहरा गड्ढा बना हुआ है ।

इससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं । बता दें कि इस मार्ग से स्कूली वाहन भी प्रतिदिन बच्चों को लेकर गुजरते हैं । जिससे यह एक अहम समस्या बन चुकी है । इसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों द्वारा संबंधित जिम्मेदार अफसरों से की गयी ।

किन्तु अभी तक किसी ने इस समस्या के समाधान हेतु पोखरे की तरफ से साइड वाल चलवाकर मिट्टी डलवाने का कार्य नहीं किया । जिससे क्षेत्रवासियों के मन में गहरा रोष व्याप्त है । ऐसे में क्षेत्र के महेंद्र कुमार , अमेरिका प्रसाद , विनोद चौधरी , रामबदन निषाद , जयप्रकाश चौधरी , अमन वर्मा , चंद्रिका शर्मा , रामाश्रय प्रसाद , कमरुद्दीन , विक्रम सिंह , विजय कुमार आर्य , पंकज गुप्ता आदि ने इस समस्या के निदान हेतु जिला प्रसाशन से गुहार लगायी है ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top