Uttar Pradesh

खुशखबरी: सीएम योगी ने की घोषणा-आजमगढ़ के हरिहरपुर में होगी संगीत महाविद्यालय की स्थापना, यह भातखंडे विश्वविद्यालय लखनऊ से होगा संबद्ध

आजमगढ़: गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आजमगढ़  पहुंचे। लोकसभा उपचुनाव में मिली पार्टी की जीत के बाद धन्यवाद ज्ञापित किये, आईटीआई मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद भंवरनाथ मंदिर में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वो हरिहरपुर गांव पहुंचे। जहां हरिहरपुर घराने के कलाकारों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान नन्हें गायक रूद्राक्ष मिश्रा ने अपने साथी के साथ ‘सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आए हैं’ सुनाया। इस गाने को सुनकर मुख्यमंत्री काफी प्रसन्न नजर आए। उन्होंने बाल कलाकारों से बात की और उनका हौसला बढाया। हरिहरपुर घराने के संगीत विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय के स्थापना की घोषणा की।

यह महाविद्यालय भातखंडे विश्वविद्यालय लखनऊ से संबद्ध होगा। उन्होंने गांव स्थित शीतला माता मंदिर और भोलेनाथ मंदिर के सुंदरीकरण का निर्देश पर्यटन विभाग को दिया। साथ ही कहा कि कोई भी शासकीय कार्यक्रम हो या महोत्सव उसमें हरिहरपुर घराने की मौजूदगी होनी चाहिए। गांव के सरोवर को अमृत सरोवर के रूप में विकसित कर वहां 15 अगस्त के दिन झंडारोहण करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस गांव को टू-लेन मार्ग के जरिए मुख्य मार्ग से जोड़ने का निर्देश भी पीडब्ल्यूडी को दिया। इस दौरान सीएम योगी ने बच्चों के बीच बैग का वितरण भी किया। बता दें कि आजमगढ़ के हरिहरपुर गांव में सदियों से संगीत फल फूल रहा है। इस गांव को संगीत के विद्वानों वाला गांव कहा जाता है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top