प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट्स कलर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को उन्होंने एक समारोह में नौसेना के पोत आईएनएस वलसुरा को प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट्स कलर से भी सम्मानित किया। कहा, विभिन्न मिशनों को पूरा करने के लिए भारतीय नौसेना की ताकत में सतत विकास हो रहा है। ‘प्रेजिडेंट्स कलर’ किसी सैन्य इकाई को युद्ध और शांति दोनों ही स्थिति में उसकी विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है।
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, भारतीय सेना समुद्री क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों की रक्षा कर रही है। नौसेना बीते वर्षों में किसी भी परिस्थिति में युद्ध के लिए सदैव तैयार रही और विश्वसनीय साबित र्हुई। नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण सुरक्षा सहयोगी की भूमिका अदा की है।
यह हमारे लिए गर्व की बात है कि नौसेना समुद्री सुरक्षा के लिए पूरे संकल्प व दृढ़ता के साथ खुद में जरूरी बदलाव के साथ आगे बढ़ रही है। नौसेना लगातार अपनी ताकत में इजाफा कर रही है। इस दौरान 150 जवानों ने राष्ट्रपति को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया।
