चंडीगढ़: अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में अभी भाजपा की सरकार है। आगामी चुनावों में तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना व आप भी यहां जोर आजमाइश कर रही हैं। रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर आप चंडीगढ़ में सत्ता में आती है तो हम भ्रष्टाचार को खत्म कर देंगे।
नगर निगम के प्रत्येक कार्य के लिए लोग लंबी कतारों में लगते हैं और कार्यालयों से छुट्टी लेते हैं और पैसा खर्च करते हैं। जैसे दिल्ली में अधिकारी काम के लिए लोगों के घर आते हैं, वैसे ही चंडीगढ़ में नगर निगम के अधिकारी आएंगे।
डड्डू माजरा कॉलोनी की तरह कचरे के पहाड़ हटेंगे। हम सुनिश्चित करेंगे कि चंडीगढ़ पूरे एशिया में एक बार फिर सबसे खूबसूरत शहर बने। दिल्ली में पानी और बिजली फ्री। चंडीगढ़ को भी मुफ्त पानी मिलेगा।
