महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार और पद का दुरुपयोग करने के आरोप मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह ने लगाए थे। अब 100 करोड़ रुपये की कथित वसूली के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की न्यायिक हिरासत की अवधि 27 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। देशमुख को इस समय मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में रखा गया है।
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार और पद का दुरुपयोग करने के आरोप मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के द्वारा लगाने के बाद परमबीर सिंह को मुंबई के पुलिस आयुक्त पद से हटा दिया गया था।
यह पूरा मामला प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास एंटीलिया के बाहर विस्फोटक लदी एसयूवी मिलने के बाद सामने आया था। सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने मुंबई के पुलिस अधिकारियों को महानगर के होटलों, रेस्तरां और बार से 100 करोड़ रुपये महीना वसूली करने को कहा था। हालांकि देशमुख ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है।
