Maharajganj

महाराजगंज: आगामी त्यौहार होली के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी पीस कमेटी की मीटिंग।

महाराजगंज: आज दिनांक 12-03-2022 को श्रीमान जिलाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार कुमार एवं पुलिस अधीक्षक महाराजगंज श्री प्रदीप गुप्ता द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्योहार होलिका दहन/ होली के दृष्टिगत जनपद के समस्त पुलिस/ प्रशासनिक अधिकारियों, थानाध्यक्षों, संभ्रांत व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं धर्म गुरुओं के साथ समीक्षा बैठक कर आगामी त्योहारों को शांति पूर्वक व सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। डीएम व एसपी महोदय ने कहा कि आगामी त्यौहार आपसी सौहार्द्र और शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल मनाएं, होली के मौके पर आपसी भाईचारा कायम रखा जाए।

किसी ने भी अराजकता की तो सख्त कार्रवाई होगी। एसडीएम व सीओ अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करेंगे। किसी भी प्रकार के विवाद को त्वरित खत्म करेंगे। सभी एसडीएम व सीओ अपने अपने संबंधित थानों पर शांति समिति की बैठक करेंगे, जिससे त्योहारों में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी और सभी थानों में टीमें गठित की गई हैं जो मौके पर जाकर विवाद का निस्तारण करेंगी। सभी एसओ व चौकी इंचार्ज अपने अपने क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक करेंगे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं समस्त उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी, समस्त थानाध्यक्ष तथा जनपद के अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधि, संभ्रांत व्यक्ति एवं धर्मगुरु उपस्थित रहे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top