India

जयंत सिंह चौधरी: एक महीने के लिए रालोद अध्यक्ष ने अपना नाम रख लिया जयंत सिंह बिश्नोई, नाम बदलने की बताई ये बड़ी वजह

जयंत सिंह चौधरी: राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख जयंत सिंह चौधरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ बदलाव करते हुए अपना सरनेम बदल कर चौधरी के स्थान पर बिश्नोई कर लिया है। जयंत ने अपने सरनेम में बिश्नोई जोड़ने का फैसला अगले एक महीने के लिए किया है। वह जून माह तक नाम के आगे बिश्नोई लिखेंगे। इससे पहले ट्विटर पर जयंत सिंह चौधरी का नाम बदल कर चौधरी जयंत सिंह हो गया था। लेकिन अब वे जयंत सिंह विश्नोई लिखेंगे।

जयंत सिंह ने ट्वीट में लिखा
क्या आप जानते हैं, मेरे नाम में चौधरी अजित सिंह जी की इच्छा अनुरूप कुमार भी है? माताजी के स्मृति में और शांतिप्रिय बिश्नोई समाज के सम्मान में जून माह के लिए ट्विटर पर नाम जोड़ा है। ऐसे वक्त जब धर्म और जाति पर आधारित बंटवारों पर चर्चा है, शायद कुछ लोगों के आंखों से पर्दे उठ जाएं!

पंजाबी गायक सिद्ध मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई का नाम आने के बाद बिश्नोई समाज को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में रालोद अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयंत सिंह ने समाज के सम्मान में एक महीने के लिए अपने ट्वीटर पर खुद का नाम जयंत सिंह बिश्नोई रखा है।

रालोद अध्यक्ष की माता राधिका बिश्नोई थीं। रालोद अध्यक्ष ने ट्वीट करते हुए कहा कि अपनी माताजी की स्मृति में और शांति प्रिय बिश्नोई समाज के सम्मान में जून माह के लिए ट्विटर पर नाम जोड़ा गया है। उधर, रालोद अध्यक्ष के ट्वीटर पर नाम बदलते ही तरह-तरह की चर्चाएं फैल गई। सियासत की गलियों में नाम बदलने को लेकर अपने-अपने कयास लगाए।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top