दिल्ली के मृदुल अग्रवाल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा जेईई-एडवांस्ड में शीर्ष स्थान हासिल किया है। परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए। अग्रवाल को संयुक्त प्रवेश परीक्षा JEE एडवांस्ड में 360 में से 348 अंक मिले।
इस साल जेईई-एडवांस्ड में 41,862 उम्मीदवारों को सफलता मिली है जिनमें से 6,452 लड़कियां हैं। महिला उम्मीदवारों में से दिल्ली मंडल से काव्या चोपड़ा ने पहला स्थान हासिल किया है। चोपड़ा को 360 में से 286 अंक मिले हैं।