झारखंड स्थापना दिवस 2021: सोमवार को झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंड संग्रहालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन झारखंड एक राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। आदिवासी हितों की नीतियों को आज के दिन ही जोड़ा गया था।
आज इस महत्वपूर्ण अवसर पर देश का पहला जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी म्यूजिम देशवासियों के लिए समर्पित है। भारत की आजादी के लड़ते हुए भगवान बिरसा मुंडा ने रांची की इसी जेल में बिताए। जो भूमि उनके तप, त्याग की साक्षी बनी हो। वह हमारे लिए एक पवित्र तीर्थ है।
मोदी ने कहा, “भगवान बिरसा मुंडा ने समाज के लिए जीवन दिया अपनी संस्कृति अपने देश के लिए प्राणों का परित्याग किया। इसलिए वे आज भी हमारी आस्था में हमारी भावनाओं में उपस्थित हैं। इसलिए हम जब भी देश के विकास में आदिवासी समाज को देखते हैं तो हमें भगवान बिरसा मुंडा का चेहरा दिखाई देता है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले मैंने हर राज्य में आदिवासी म्यूजियम की स्थापना का आह्वान किया था। जल्द ही नौ और राज्यों में आदिवासी म्यूजियम की स्थापना होगी।
