‘द कश्मीर फाइल्स: द कश्मीर फाइल्स फिल्म की सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा हो रही है और शुक्रवार को रिलीज के बाद से ही बड़ी संख्या में दर्शक मिल रहे हैं। भाजपा नेता व यूपी के पूर्व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखी और बेहद भावुक हो गए।
उन्होंने फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री व उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयान करने वाला मजबूत दस्तावेज है। मैं कश्मीरी पंडितों के दर्द को दृश्यों के माध्यम से महसूस कर बहुत व्यथित हूं।
उन्होंने जनता से इस फिल्म को देखने की अपील की है।उन्होंने कहा कि आजाद हिंदुस्तान में कश्मीरी पंडितों ने कितना दर्द सहा है। ये समझने के लिए आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
फिल्म देखने के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ रूह कंपा देने वाली फिल्म है। यह फिल्म कश्मीरी पंडितों का दर्द बयान करती है। कश्मीरी पंडितों का दर्द भारत मां का दर्द है। जो उनके वापस कश्मीर में सकुशल बसने पर ही शांत होगा।