Bollywood

KL Rahul Birthday: आथिया शेट्टी ने बॉयफ्रेंड केएल राहुल के जन्मदिन पर शेयर की रोमांटिक फोटोज, केएल राहुल ने दिया प्यार भरा रिप्लाई

KL Rahul Birthday: क्रिकेटर केएल राहुल आज 18 अप्रैल को अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं l इस खास मौके पर केएल राहुल को फैमिली, फ्रेंड्स और फैंस की तरफ से ढेरों बधाईयां मिल रही है l इस लिस्ट में गर्लफ्रेंड अथ‍िया शेट्टी ने अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ बेहद खास और अनसीन रोमांट‍िक फोटोज शेयर की हैं l सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस आथिया शेट्टी अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं।

वह लंबे समय से क्रिकेटर केएल राहुल संग रिलेशनशिप में हैं। आथिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और बॉयफ्रेंड केएल राहुल संग तस्वीरें, वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने केएल राहुल को उनके जन्मदिन पर तस्वीरें शेयर कर प्यार भरें अंदाज में विश किया है। तो वहीं केएल राहुल ने भी उनकी पोस्ट पर प्यारा सा रिप्लाई दिया है।

केएल राहुल के जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी ने इस दिन को और भी ज्यादा खास बना दिया है। दरअसल एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से राहुल संग रोमांटकि अंदाज में तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इन तस्वीरों में वह केएल राहुल संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखाई दे रही हैं।

आथिया शेट्टी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘तुम्हारे साथ कहीं भी…हैप्पी बर्थडे’। इसी के साथ उन्होंने प्यार भरा इमोजी भी पोस्ट किया है। फैंस उनकी इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते दिख रहे हैं तो वहीं केएल राहुल ने भी प्यार भरा रिप्लाई देते हुए लिखा, ‘लव यू’। फैंस को आथिया और केएल राहुल की ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top